क्राइम

अवैध भंडारण और अवैध बालू निकासी का मामला सदन में उठायेंगे विधायक हंसू राम

अधिकारियों की मिलीभगत से खैरा खास गांव में सफेद बालू का गोरखधंधा जारी

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के खैरा खास गांव में अवैध बालू भंडारण और पुलिसिया मिलीभगत से रात में ट्रकों को निकालने के मामले को बेल्थरारोड विधायक हंसू राम जल्द ही सदन में उठायेंगे। ताकि बेल्थरारोड में सफेद बालू के खेल में राजस्व की चोरी करवाने वाले अधिकारियों और बालू माफियाओं पर कार्रवाई हो सके। हालांकि अब तक विधायक के शिकायत को भी अधिकारियों ने अनसुना किया है। शुक्रवार को विधायक हंसू राम ने बताया कि वे मामले में प्रमुख सचिव खनन को लिखित पत्र भेजकर पहले ही कार्रवाई की मांग कर चुके थे। बावजूद क्षेत्रीय अधिकारियों और बलिया खनन इंस्पेक्टर द्वारा अवैध सफेद बालू का खेल जारी है। यहां बालू खनन के लिए पट्टेदार को ककरासो में 15 हजार घन मीटर बालू भंडारण की अनुमति दी गई है किंतु ठेकेदार द्वारा क्षेत्रीय अधिकारियों की मिलीभगत से नदी किनारे खैराखास समेत दो अन्य स्थानों पर करीब 25-25 हजार घन मीटर बालू स्टोर किया गया है। मामले को वे सदन में उठायेंगे ताकि राजस्व चोरी बंद हो और बालू माफियाओं पर अंकुश लग सके।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *