उत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

मासूम की जान बचाते हुए एडीओ पंचायत बाइक हादसे में घायल

ड्यूटी के लिए ब्लॉक पर आने के दौरान हुआ हादसा

R News Manch

बर्रे बोझ गांव के पास मासूम की जान बचाते हुए एडीओ पंचायत बाइक हादसे में घायल, ड्यूटी के लिए ब्लॉक पर आने के दौरान हुआ हादसा

 

बलिया: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बर्रे बोझ गांव के पास बुधवार सुबह एक मासूम बच्चे को सड़क पर अचानक आते देख उसे बचाने के प्रयास में सीयर ब्लॉक के एडीओ पंचायत मनोज सिंह बाइक दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चे को सुरक्षित बचाने के बाद भी घायल अवस्था में मनोज सिंह किसी तरह सीयर ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। वहां से सहकर्मियों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आराम की सलाह देते हुए उन्हें घर भेज दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ फैसल आलम ने अस्पताल पहुंचकर एडीओ पंचायत का हालचाल जाना और अन्य कर्मचारियों के साथ उन्हें सुरक्षित घर भिजवाया। दुर्घटना में बाइक पलटने से उनकी बाइक और मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

मासूम की जान बचाने के साहसिक प्रयास की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। बताया जा रहा है कि रसड़ा निवासी सीयर ब्लॉक के एडीओ पंचायत मनोज सिंह प्रतिदिन अपने चारपहिया वाहन से ड्यूटी पर आते है लेकिन बुधवार को वे किसी कारण वश बाइक से हो ड्यूटी पर आ रहे थे। इस बीच यह हादसा हुआ।


R News Manch

Related Articles