बलिया

बेल्थरारोड में पाॅलिथिन प्रयोग रोकने के लिए निकली जागरुकता रैली

सिंगल यूज पाॅलिथिन बैग के प्रयोग से बचने की अपील

R News Manch

बिल्थरारोडः जनपद बलिया के बेल्थरारोड आदर्श नगर पंचायत द्वारा सिंगल यूज पाॅलिथिन के प्रयोग को रोकने के लिए जनजागरुकता रैली निकली। नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसके बाद हाथ में तख्तियों के साथ नपं कर्मचारियों ने लोगों को सिंगल यूज पाॅलिथिन बैग के प्रयोस से बचने की अपील की।


नपं कार्यालय से पूरे नगर में भ्रमण किया जागरुकता रैली
पाॅलिथिन प्रयोग रोकने के संदेश के साथ निकली जागरुकता रैली बेल्थरारोड के नगर पंचायत कार्यालय से निकली। जहां से रैली बस स्टेशन, चैधरी चरण सिंह त्रिमुहानी, मुख्य बाजार, रेलवे चैराहा समेत नगर के प्रमुख स्थानों पर होते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर वापस पहुचकर समाप्त हुआ। रैली में कर्मचारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर के साथ विभिन्न नारे लगाए तथा लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया।


नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने कहा प्लास्टिक बैग प्रयोग है हानिकारक
जनजागरुकता के तहत नपं चेयरमैन गुप्त ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को विस्तार से बताया। दिनेश गुप्ता ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक बैग में खान के सामान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं और सिंगल यूज के बाद कूड़ा में फेंका गया प्लास्टिक पर्यावरण को सीधे नुकसान पहंुचाता है। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने की अपील की। इस मौके पर नगरपंचायत अधिशासी अधिकारी ब्रजेश कुमार गुप्त, राजेश वर्मा, परवेज हमजा, मिथिलेश, मनोज कुमार, मोहम्मद मनसफ आदि मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *