बेल्थरारोड नगरपंचायत कार्यालय पर वितरित हुआ प्रमाणपत्र और बोर्ड
चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने बताई पीएम स्वनिधि योजना की विशेषता

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगरपंचायत कार्यालय पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और बोर्ड वितरित किया गया। नगरपंचायत चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने पीएम स्वनिधि योजना की विस्तार से जानकारी दी और इसके लाभ से सभी को अवगत कराया।

फुटकर दुकानदारों के लिए जीवनदायिनी है स्वनिधि योजना
नगरपंचायत चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने कहा कि इस योजना से नगर के दर्जनों छोटे दुकानदारों को कोरोनाकाल के बाद अपना व्यवसाय बढ़ाने में भरपूर मदद मिला है। छोटे फुटकर दुकानदारों के लिए यह योजना संजीवनी है। जिसके तहत व्यापारियों को बिना किसी कागजी कार्रवाई के बैंक से सीधे लोन मिल जाता है। प्रथम लोन समय पर अदा कर देने पर दूसरी बार अधिक धनराशि का लोन भी बैंक दे रही है। जिसका व्यापारी लाभ उठा रहे है। ईओ ब्रजेश गुप्ता ने इस प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मिलने वाले लाभार्थियों की विस्तार से जानकारी दी।

प्रमाणपत्र और बोर्ड का हुआ वितरण
जिसके बाद चेयरमैन के साथ ईओ ब्रजेश गुप्ता और सभासदों ने लाभार्थियों को योजना का प्रमाणपत्र और बोर्ड प्रदान किया। इस दौरान सभासद सुनील कुमार टिंकू, असलम गुड्डू, परवेज हमजा गुड्डू, शिवमंगल विक्की, उपेंद्र गुप्ता मिंटू, अमित जायसवाल, विपिन बिहारी पांडेय, रजनीश पांडेय समेत अनेक लोग मौजूद रहे।




