
बेल्थरारोड रोडवेज में भावुक विदा, एआरएम समेत चार कर्मी सेवानिवृत्त
बलिया: बेल्थरारोड रोडवेज परिसर में सोमवार को एआरएम राकेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ लिपिक यशवंत सिंह, वरिष्ठ लिपिक प्रेमचंद गुप्ता एवं चालक कलामुद्दीन के सेवानिवृत्त होने पर भव्य व भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के बैनर तले हुए कार्यक्रम में कर्मचारियों ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके मिलनसार व कर्तव्यनिष्ठ कार्यकाल की सराहना की।
इम्प्लाइज यूनियन मंत्री बच्चा यादव के संयोजन में अंगवस्त्रम, छाता, सूटकेस, शॉल, रामचरित मानस व स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। समारोह की अध्यक्षता नए एआरएम नवीन कुमार वर्मा ने की, जबकि संचालन यूनियन अध्यक्ष अवध बिहारी ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, हरेराम गिरी, आदित्य विशाल, ममता देवी सहित बलिया व देवरिया डिपो के कई कर्मचारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।



