उत्तरप्रदेशधार्मिकबलिया

संत शिरोमणि रविदास जयंती पर निकला भव्य जुलूस

गूंजे जयकारे

R News Manch

पिपरौली बड़ागांव में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर निकला भव्य जुलूस, गूंजे जयकारे

 

बलिया: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पिपरौली बड़ागांव से भव्य जुलूस एवं आकर्षक झांकियों का आयोजन किया गया। जुलूस गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए चौकियां मोड़, ब्लॉक गेट समेत गांव के आसपास करीब पांच किलोमीटर तक भ्रमण करता रहा। जुलूस में संत रविदास जी की सुसज्जित झांकी के साथ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं अन्य सामाजिक संदेशों से जुड़ी विभिन्न झांकियां शामिल रहीं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। गाजे-बाजे की धुन पर झंडा-पताका लहराते हुए सैकड़ों की संख्या में युवा एवं श्रद्धालु जुलूस में शामिल हुए और जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शाम करीब पांच बजे जब जुलूस, चौकियां मोड़ की मुख्य सड़क से गुजरा, तो शांति एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। आयोजन शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।


R News Manch

Related Articles