उत्तरप्रदेशबलियास्वास्थ्य

बीमार मां के इलाज को तड़प रहे पंचायत सहायक

बीडीओ का सहारा

R News Manch

मानदेय बिना बीमार मां के इलाज को तड़प रहे पंचायत सहायक को मिला बीडीओ का सहारा

 

बलिया: तीन माह से मानदेय न मिलने के कारण जब एक पंचायत सहायक अपनी बीमार मां का इलाज तक नहीं करा पा रहा था, तब सीयर ब्लॉक में बीडीओ फैसल आलम ने सिर्फ आदेश नहीं दिए, बल्कि इंसानियत दिखाई।

कुण्डैल नियामत अली गांव के पंचायत सहायक उपेंद्र कुमार, अपने गांव के सचिव की बेरुखी से टूट चुके थे। मां शिला देवी की बिगड़ती हालत और खाली जेब ने उसे अंदर तक तोड़ दिया था। पंचायत सहायक संघ अध्यक्ष राजन गुप्ता के साथ आखिरी उम्मीद लेकर वह बीडीओ फैसल आलम के पास पहुंचा। मां के इलाज की बात सुनते ही बीडीओ ने बिना देर किए 10 हजार की तत्काल मदद दी और कहा कि पहले मां का इलाज कराओ। साथ ही मानदेय रोकने पर सचिव को फटकार लगाते हुए 24 घंटे में भुगतान के निर्देश दिए।

मदद मिलते ही उपेंद्र की आंखें भर आईं। यह सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं थी, बल्कि एक बेटे को उसकी मां के लिए मिली उम्मीद थी।

 

पंचायत सहायक संघ अध्यक्ष राजन गुप्ता ने शुक्रवार की शाम बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के 94 पंचायत सहायकों में से कई को बेवजह परेशान किया जाता है, लेकिन बीडीओ की इस मानवीय पहल से सभी को यह भरोसा मिला है कि प्रशासन आज भी संवेदनशील है।

जब एक अधिकारी ने कुर्सी से उठकर एक बेटे की मजबूरी को समझा, तब यह साबित हो गया कि कभी-कभी एक इंसान का संवेदनशील फैसला किसी परिवार की पूरी दुनिया बचा लेता है।


R News Manch

Related Articles