उत्तरप्रदेशबलियाशिक्षा

स्काउट गाइड प्रशिक्षण से निखरा छात्रों का व्यक्तित्व

बीडीओ ने किया उत्साहवर्धन

R News Manch

  1. स्काउट गाइड प्रशिक्षण से निखरा छात्रों का व्यक्तित्व, बीडीओ ने किया उत्साहवर्धन

 

बलिया: सेंट जेवियर्स स्कूल, बेल्थरारोड में मंगलवार को आयोजित पांच दिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का विधिवत समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सीयर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) फैसल आलम ने फीता काटकर किया। छात्राओं की टीम ने रिदम कश्यप के नेतृत्व में मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। शिविर के दौरान छात्रों ने अनुशासन, सेवा भाव और आपदा जैसी विषम परिस्थितियों से निपटने के व्यावहारिक हुनर का प्रदर्शन किया। बीडीओ फैसल आलम ने कैंप का निरीक्षण करते हुए बच्चों द्वारा तैयार की गई हैंडमेड कलाकृतियों की सराहना की और कहा कि “यहां के बच्चे खान से निकले हीरे हैं। इनमें मौलिक प्रतिभा और सृजनात्मक क्षमता भरपूर है। इनके जीवन कौशल और स्किल्स पर निरंतर कार्य ही सफलता की कुंजी है।” विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती शिला मिश्र ने शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि पांच दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में बच्चों को अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा के मूल्यों से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि स्काउट–गाइड का उद्देश्य बच्चों को हर परिस्थिति में धैर्य, साहस और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ना सिखाना है। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. जे.आर. मिश्र एवं प्रिंसिपल श्रीमती शिला मिश्र ने संयुक्त रूप से अतिथियों का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि स्काउट–गाइड बलिया के ट्रेनिंग काउंसलर नफील अख्तर आज़ाद तथा एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह ने भी छात्रों की प्रतिभा और प्रशिक्षण की सराहना की।

इस अवसर पर स्कूल की वाइस प्रिंसिपल तनवीर फातमा, स्काउट–गाइड स्कूल ट्रेनर अब्दुल माजिद, कैंप इंचार्ज रवि प्रकाश, आकाश कुमार, कुमारी नीति, तनवीर, अफरोज आलम, मनोज तिवारी, आशीष राय, धर्मेंद्र कुमार, दिनेश सर, बबलू राजेवर तथा एनसीसी प्रभारी रवि प्रकाश सहित शिक्षकगण व छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।


R News Manch

Related Articles