उत्तरप्रदेशबलियाशिक्षा

सेंट जेवियर्स स्कूल बेल्थरारोड में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

संयुक्त रूप से हुआ ध्वजारोहण

R News Manch

बलिया: सेंट जेवियर्स स्कूल बेल्थरारोड में सोमवार को 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में प्रिंसिपल शीला मिश्रा एवं स्कूल डायरेक्टर डॉ. जे आर मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान गूंजा, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।

Oplus_16908288

इस अवसर पर छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या शीला मिश्रा ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। वहीं स्कूल डायरेक्टर डॉ. जे आर मिश्रा ने बच्चों से अनुशासन, मेहनत और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

कार्यक्रम में वाइस प्रिंसिपल तनवीर फातिमा, वेद प्रकाश तिवारी, नंदिनी तिवारी, खुशबू, नीति, निगम, सुरेंद्र, शिवम मिश्रा, रवि प्रकाश, जया, अंजू समेत अनेक शिक्षक -शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles