उत्तरप्रदेशबलियाशिक्षा

न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में एसडीएम ने फहराया तिरंगा

धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

R News Manch

धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, तहसील से लेकर स्कूल तक में एसडीएम ने फहराया तिरंगा, निकली झांकी

 

बलिया: देश के 77 वें गणतंत्र दिवस को बेल्थरारोड में धूमधाम के साथ मनाया गया। तहसील में एसडीएम शरद चौधरी ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी बेल्थरारोड में भी एसडीएम शरद चौधरी ने तिरंगा फहराया कर सलामी दी। स्कूल प्रबंधक सतीश दुबे एवं प्रबंध निदेशिका मोनिका दुबे ने देश की आजादी में योगदान देने वाले महापुरुषों को याद कर उन्हें नमन किया। उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने छात्रों को जीवन में नकारात्मकता से बचने का संदेश दिया। जिसके बाद छात्रों द्वारा भारत की विविध संस्कृति, विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेश-भूषा, भारत माता, भरतनाट्यम, अनेकता में एकता एवं समानता जैसे विषयों पर प्रभावशाली झांकियां निकाली गई। जिसे उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक ने सीयर चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार, प्रबंधक सतीश दुबे के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो पूरे नगर में भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने संविधान के मौलिक अधिकार, शिक्षा, नशा मुक्ति समेत अनेक संदेशपरक एकांकी को जगह जगह नुक्कड़ नाटक के रूप में प्रस्तुत किया।  छात्रों के नुक्कड़ नाटक से लेकर झांकी तक को लोगों ने खूब सराहा। इस मौके पर शिक्षक आनंद श्रीवास्तव ,जीशान, विशाल गुप्ता, सुजीत गुप्ता, अमर प्रताप सिंह , कमलेश शर्मा समेत अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles