big breakingबलियाशिक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र का एसडीएम ने किया निरीक्षण, सीसी टीवी कैमरा के ऑडियो वीडियो का भी देखा हाल

परीक्षा में आपत्ति जनक सामग्री पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

R News Manch

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र का एसडीएम ने किया निरीक्षण, सीसी टीवी कैमरा के ऑडियो वीडियो का भी देखा हाल

परीक्षा में आपत्ति जनक सामग्री पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

बलिया: यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत सोमवार को 12वीं इंटर के जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा के दौरान बलिया जनपद के बेल्थरारोड एसडीएम निशांत उपाध्याय ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम निशांत उपाध्याय ने तुर्तिपार स्थित मां शकुंतला देवी इंटर कॉलेज, हल्दीरामपुर के श्री लालमणि ऋषि इंटर कॉलेज एवं चन्दाडीह के स्वामीनाथ विश्वनाथ इंटर कॉलेज पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया और पूरे परीक्षा कक्ष में परीक्षा का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की आपत्ति जनक सामग्री मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी और कक्ष निरीक्षक को नकल विहीन परीक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए। एसडीएम ने स्कूल में लगे सीसी टीवी कैमरा और उसके ऑडियो वीडियो की जांच की। साथ ही स्ट्रॉग रूम की भी व्यवस्था को देखा। जिससे परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मचा रहा।


R News Manch

Related Articles