धार्मिकबलिया

12 फीट ऊंचे भगवान रामभक्त हनुमान की निकलेगी मनोहारी शोभा यात्रा

बेल्थरारोड में 6 सितंबर को होगा ऐतिहासिक महावीरी झंडा पूजनोत्सव और निकलेगा जुलस

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया का ऐतिहासिक महावीरी झंडा पूजनोत्सव के बाद मंगलवार को विशाल जुलूस बेल्थरारोड में धूमधाम के साथ निकलेगा। जिसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। जुलूस में मानस मंदिर पूजा समिति और यूनाईटेड क्लब पूजा समिति द्वारा अलग-अलग महाबली हनुमान के प्रतिमा की मनोहारी शोभा यात्रा निकलेगा।


भव्य होगी मानस मंदिर और यूनाईटेड क्लब की प्रतिमा
मानस मंदिर पूजा समिति की तरफ से करीब 12 फीट ऊंचे भगवान रामभक्त हनुमान विशाल प्रतिमा जुलूस में शामिल होगा। जिसका वजन करीब सात कुंतल बताया जा रहा है। जिसे सोमवार को क्रेन की मदद से ले जाने की जुगत की गई। जबकि यूनाईटेड क्लब की तरफ से महाबली हनुमान के पंचमुखी रुप की आकर्षक प्रतिमा निकलेगी। जुलूस में हाथी घोड़ा और झंडा पताका के साथ डीजे के धुन पर लाठी डंडा का करतब दिखाने वाले अनेक खिलाड़ी अपना शौर्य प्रदर्शन करेंगे। जुलूस को शांतिपूर्वक सकुशल संपन्न कराने के लिए उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह के साथ कई थानों की पुलिस और पीएसी तैनात रहेगी।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *