
बिहार के दानापुर के पास गंगा में भीषण नाव हादसा हुआ है। नाव पर करीब 55 लोग सवार थे। इनमें से अधिकांश को सकुशल बचा लिया गया है। जबकि अभी भी 10 लापता है। जिनकी खोज में सर्च आॅपरेशन जारी है। हादसा रविवार का है।
वापस आते समय डूबा नाव
नाव पर सवार सभी लोग पशुओं का चारा लाने गए थे। नाव पर करीब 55 लोग सवार थे। वापस आते समय गंगा के तेज धारा में नाव अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखते नाव नदी में डूब गई। जिससे कोहराम मच गया। नाव पर सवार अधिकांश लोग मनेर के पास शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर के निवासी बताएं जा रहे है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। दस लोगों के अभी भी लापता होने का प्रशासन ने भी पुष्टि किया है। सर्च आपरेशन के लिए एनडीआरएफ की दो टीम लगाई गई है।



