big breakingअन्यबलियाशिक्षा

एमएमडी पब्लिक स्कूल की वाइस प्रेसिडेंट उर्मिला देवी का निधन

शोक में शिक्षण कार्य स्थगित

R News Manch

एमएमडी पब्लिक स्कूल की वाइस प्रेसिडेंट उर्मिला देवी का निधन, शोक में शिक्षण कार्य स्थगित

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड क्षेत्र के प्रतिष्ठित एमएमडी पब्लिक स्कूल के संस्थापक आरएन सिंह की पत्नी एवं विद्यालय की वाइस प्रेसिडेंट उर्मिला देवी (75) का अचानक हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से विद्यालय परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शोकस्वरूप विद्यालय में शिक्षण कार्य स्थगित कर दिया गया।

विद्यालय के प्रिंसिपल एसके मिश्रा ने बताया कि उर्मिला देवी का निधन लखनऊ में हुआ। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर किया जाएगा। निधन की सूचना मिलते ही विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारियों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त हो गया। विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दुखद घड़ी में उनके पुत्र एवं विद्यालय के चेयरमैन प्रतीक राज सिंह सपरिवार मौजूद हैं। विद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


R News Manch

Related Articles