big breakingइवेंटउत्तरप्रदेशधार्मिकबलिया

संतपति शिवनारायण जी महाराज के जन्मोत्सव पर ससनाधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब, आधी रात गूंजा प्रकट संगीत

पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. हरिकेश सिंह ने किया संतपति जी महाराज की महिमा का गुणगान

R News Manch

संतपति शिवनारायण जी महाराज के जन्मोत्सव पर ससनाधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब, आधी रात गूंजा प्रकट संगीत

पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. हरिकेश सिंह ने किया संतपति जी महाराज की महिमा का गुणगान, विश्वगुरु संत अमरजीत जी महाराज ने सनातन की रक्षा के लिए विश्वव्यापी अभियान चलाने का भरा हुंकार

बलिया: नेपाल-बांग्लादेश समेत देश-विदेश के हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में बेल्थरारोड स्थित ससनाधाम बुधवार को भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना के विराट केंद्र के रूप में नजर आया। संतपति स्वामी शिवनारायण जी महाराज के जन्मोत्सव पर आधी रात को प्रकट संगीत की गूंज, सुबह भव्य प्रभातफेरी और संतपति महाराज की आकर्षक झांकी तथा शाम को भव्य गंगा आरती ने समारोह को विशेष बना दिया। विश्वगुरु संत अमरजीत जी महाराज की देखरेख में दिनभर चले धार्मिक आयोजनों और संत समागम में सदाचार, नशामुक्ति, मानव सेवा तथा सनातन संस्कृति की रक्षा का संदेश प्रमुखता से उठा। अखिल विश्व श्री संतपति स्वामी शिवनारायण धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित समारोह में बिहार के छपरा स्थित जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय के कुलपति रहे प्रो. डॉ. हरिकेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने संतपति स्वामी शिवनारायण जी महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए उनकी आध्यात्मिक शिक्षाओं, सदाचार और मानव कल्याण के संदेशों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने संतपति महाराज की विचारधारा को समाज में नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार से जोड़ते हुए इस परंपरा को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। ट्रस्ट अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह और विश्वगुरु संत अमरजीत जी महाराज ने संतों व श्रद्धालुओं का स्वागत किया। स्वामी अनुपानंद जी महाराज ने कहा कि संतों का सानिध्य मानव जीवन के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है।

सनातन की रक्षा के लिए विश्वव्यापी अभियान का आह्वान

– समारोह में विश्वगुरु संत अमरजीत जी महाराज ने सनातन संस्कृति की रक्षा और संतपति स्वामी शिवनारायण जी महाराज के संदेशों को विश्वव्यापी स्तर पर पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संतपति महाराज की शिक्षाएं किसी एक क्षेत्र या देश तक सीमित नहीं हैं, बल्कि मानव कल्याण, सदाचार और आध्यात्मिक जागरण का मार्ग दिखाती हैं। उनके संदेशों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित करने के लिए आगे भी विशेष आयोजन किए जाएंगे। विश्वगुरु के अनुसार, संतपति महाराज के संदेश अब तक 105 देशों तक पहुंचाए जा चुके हैं। इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न देशों में आध्यात्मिक कार्यक्रमों और आयोजनों की योजना है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक संतपति महाराज की शिक्षाएं पहुंच सकें। उन्होंने सनातन परंपरा से लोगों को जोड़ने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और नैतिक जीवन मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया।विश्वगुरु संत अमरजीत जी महाराज ने झारखंड का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां धर्मांतरण के कारण सनातन धर्म से विमुख हुए सबसे ज्यादा लोगों को दोबारा सनातन परंपरा से जोड़ने का कार्य किया गया है। उन्होंने इस दिशा में चलाए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए सनातन संस्कृति के संरक्षण और आध्यात्मिक जागरण के अभियान को आगे बढ़ाने की बात कही। समारोह में नेपाल के मेयर नागेश्वर प्रसाद जी, संतपति पंथ के नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा पलटन दास जी महाराज, मुल्की महंत लल्लन दास जी महाराज, विख्यात प्रवचनकर्ता स्वामी अनुपानंद जी महाराज और विश्व कोतवाल बाबा मोहित दास उदासी जी, मुख्य पुजारी सुरेश सिंह, नवादा बिहार देवनन्दन दास जी महाराज, राजनारायण सिंह, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन यादव, पूर्व प्रधान अजय सिंह, प्रधान बलदेव यादव, प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर यादव बाउल, धनंजय शर्मा, विजय प्रताप सिंह मऊ, आसाम के रघुनाथ जायसवाल, संतपति पंत बिहार प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष यादव, अभिजीत सिंह उर्फ गोलू, राम दुलारे दास जी आजमगढ़

गंगा आरती और भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

– शाम को आयोजित भव्य गंगा आरती धार्मिक उत्सव का प्रमुख आकर्षण रही। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सहभागिता की। ससनाधाम परिसर और आसपास मेले जैसा माहौल रहा। पूजा सामग्री और खानपान की दर्जनों छोटी-बड़ी दुकानें सजीं, जहां लोगों ने खरीदारी की। दिनभर महाप्रसाद वितरण जारी रहा और दूर-दराज से आए भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आधी रात के प्रकट संगीत से लेकर प्रभातफेरी, संत समागम और शाम की गंगा आरती तक पूरा आयोजन श्रद्धा और उल्लास से सराबोर रहा।


R News Manch

Related Articles