बलियाराजनीति

55.61 करोड़ में बनेंगी 31 सड़क, नौ पुलिया भी स्वीकृतः हंसू राम

विधायक ने किया सड़क पुलिया निर्माण में बेपरवाह एक्सईएन की शिकायत

R News Manch

बलियाः बेल्थरारोड में 55 करोड़ 61 लाग रुपए की लागत से पीडब्ल्यूडी की कुल 31 सड़कों का निर्माण होगा। जिसका बजट स्वीकृत हो गया है। साथ ही नौ पुलिया का भी प्राकलन तैयार है। जिसका निर्माण जल्द ही शुरु होगा। उक्त बातें बिल्थरारोड के सुभासपा विधायक हंसू राम ने अपने प्रथम प्रेसवार्ता में शुक्रवार को जिपं डाकबंगला में तिमाही उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा। उन्होंने क्षेत्र के विकास और विभिन्न कार्यों के लिए किए गए सकारात्मक पहल एवं सदन में हुई चर्चा की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विकास के विभिन्न मांगों पर सरकार का सकारात्मक सहयोग मिलने पर संतोष जताया लेकिन बिजली और सुरक्षा व्यवस्था पर सरकार की व्यवस्था पर दुख जताया। कहा कि बिजली और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने में सरकार विफल रही है। कहा कि सड़क और पुलिया निर्माण में लापरवाही करने वाले पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के एक्सईएन के खिलाफ उन्होंने शासन से सीधे शिकायत भी किया। जिसके बाद विभागीय कार्य तेज हो गया। उन्होंने बताया कि स्वीकृत 21 सड़कों के अलावा 46 और सड़क एवं पुल के निर्माण के लिए प्रस्ताव सरकार तक पहुंचा दी गई है। कुण्डैल-सोनाडीह मार्ग और नगरा-मलफ मुख्य मार्ग के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। यहां भी जल्द ही निर्माण शुरु होगा। उन्होंने बताया कि बेल्थरारोड को हेल्थ हब बनाने के लिए यहां इब्राहीमपट्टी समेत दो स्थानों पर 100 बेड के हाईटेक अस्पताल के स्थापना का प्रयास कर रहे है। जहां आमजन के लिए एमआरआई से लेकर वेंटिलेटर और हर तरह के पैथोलाॅजी समेत उच्चस्तरीय आईसीयू की सुविधा होगी। इसके लिए शासन स्तर से वार्ता हो चुकी है।


आदर्श गांव होगा शारदानंद अंचल का गांव पशुहारी, सोनाडीह बनेगा पर्यटन क्षेत्र
बलियाः विधायक हंसू राम ने कहा कि तीन बार मंत्री रहे पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल के पैतृग गांव पशुहारी को आदर्श गांव बनाया जायेगा। मंत्री अंचल जी के साथ अपनी नजदीकियों की चर्चा करते हुए कहा कि उनके सपनों को वे साकार करेंगे। पशुहारी मार्ग की सड़क का निर्माण अंतिम चरण में होगा और अब यहां नमामी गंगे योजनना के तहत हर घर-एक नल का सपना साकार रकेंगे। उन्होंने सोनाडीह को पर्यटन क्षेत्र में विकसित करने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि सोनाडीह के सौंदर्यीकरण के लिए हर तरह के संभव प्रयास होंगे। प्रसवार्ता के दौरान सपा नेता अमरजीत चैधरी, आनंद यादव, श्यामनारायण पासवान, राधेश्याम गब्बर, जेपी यादव, रामचंद्र राम समेत अनेक सपा और सुभासपा नेता मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *