आजमगढ़ सांसद निरहुआ के अभिनेता से नेता बनने तक डटे रहे आलोक
यूं ही नहीं निरहुआ के राजनीतिक गुरु है आलोक सिंह

आजमगढ़: यूपी के आजमगढ लोकसभा सीट से भाजपा के निर्वाचित सांसद और भोजपुरी अभिनेता दिनेशलाल निरहुआ के जीत पर पूरा आजमगढ़ और भाजपा झूम रहा है। स्वयं दिनेश लाल निरहुआ भी अपनी जीत पर विशेषकर एक व्यक्ति के सहयोग, साथ और मेहनत के कायल है। जो निरहुआ के भोजपुरी अभिनेता से लेकर नेता बनने तक के सफर में हर पल उनके साथ डटे रहे। हम बात कर रहे है निरहुआ के पूरे चुनाव प्रचार में साइलेंट वर्कर के रुप में जनता के बीच मजबूत तालमेल बनाने वाले बागी बलिया के आलोक सिंह का। बलिया जनपद के सीयर ब्लाक के वर्तमान ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह स्वयं तो भाजपा के घोषित प्रत्याशी के खिलाफ ताल ठोंकर चुनाव जीते लेकिन अब भाजपा के लिए खूब पसीना बहा रहे है। आलोक सिंह अपने पैतृक गांव तुर्तीपार के स्वयं प्रधान रहे है। उनके पिता धर्मजीत सिंह भी लंबे समय तक प्रधान रहे है। वर्तमान में वे ब्लाक प्रमुख है।

यूं ही नहीं निरहुआ के राजनीतिक गुरु है आलोक सिंह
भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल निरहुआ के रील से लेकर रियल लाइफ तक साथ रहने वाले आलोक सिंह को निरहुआ कई बार सार्वजनिक मंचों पर अपना राजनीतिक गुरु बता चुके है। अब आप जानिये कि यूं ही नहीं आलोक सिंह उनके गुरु है। आलोक सिंह स्वयं भोजपुरी फिल्म प्रोड्यूसर रहे है और निरहुआ के साथ कई फिल्में कर चुके है। 2004 में निरहुआ पर आलोक सिंह की नजर पड़ी। वे 2006 और और 2009 में सुपरहिट फिल्म भी किया। इसी दौरान आलोक सिंह ने बात बात में निरहुआ से कहा कि आप एक दिन बड़े नेता बनेंगे। उस समय उनकी इस बात को हंसी में उड़ा दिया गया। बाद में निरहुआ भाजपा के करीब हुए और स्टार प्रचारक हो गए। तब उन्हें एहसास हुआ कि आलोक सिंह ने कुछ देखकर ही कहा था। इस बीच मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे अभिनेता सांसद भी हो गए। इस बीच आजमगढ़ लोकसभा सीट से 2019 में निरहुआ को भाजपा ने अखिलेश यादव के खिलाफ प्रत्याशी घोषित कर दिया। जिसके बाद वे आलोक सिंह और कायल हो गए और अब वे सांसद भी हो गए।

सीएम योगी के कायल आलोक सिंह अब भाजपा के लिए बहा रहे पसीना
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यशैली के कायल आलोक सिंह बलिया जनपद के बेल्थरारोड तहसील अंतर्गत सीयर ब्लाक के तुर्तीपार गांव के मूल निवासी है। पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी के पुत्र नीरज शेखर से उनके गहरे पारिवारिक रिश्ते है। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के भाजपा में शामिल होने के बाद से वे स्वयं भाजपा के प्रति समर्पित सिपाही बन गए। लेकिन यूपी में ब्लाक प्रमुख चुनाव में उन्हें पार्टी से टिकट नहीं मिल सका। जिसके कारण वे भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर गए और शानदार जीत भी दर्ज की। कहा जाता है राजनीति में कभी संभावनाएं खत्म नहीं होती। वे फिर से भाजपा के करीब हो गए। यूपी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का झंडा लेकर वे अपने गृहविधानसभा क्षेत्र में प्रचार में लगे रहे।

आलोक सिंह को विरासत में मिली समाजसेवा की भावना और भाई के साथ से बन गए प्रमुख
बलिया जनपद में तुर्तीपार ग्रामपंचायत के 20 वर्ष तक गांव के प्रधान रहे पिता धर्मजीत सिंह व मां शिवकुमारी से समाजसेव की भावना उन्हें विरासत में मिली है। आलोक सिंह स्वयं भी गांव के प्रधान हुए और पिछले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाई मंटू सिंह का साथ मिला तो वे सीयर ब्लाक के प्रमुख भी हो गए।

भोजपुरी के 12 सुपरहिट फिल्म बना चुके है आलोक सिंह
भोजपुरी फिल्म में 14 फिल्म को प्रोड्यूस कर चुके आलोक सिंह की 12 फिल्में सुपरहिट रही है। मजेदार बात कि जिस भी हीरो के साथ वे अपने बैनर के तहत फिल्म बनाएं, वह फिल्म उस हीरो के लिए टर्निंग प्वाइंट रहा है। 2005 में रवि किशन के साथ वे फिल्म बनाए राजा भोजपुरी, 2006 दिनेश लाल यादव के साथ हो गइल बा प्यार ओढनिया वाली से, 2007 में कृष्णा अभिषेक के साथ गवनवा ले जा राजा जी, 2008 व 2009 में दिनेशलाल की सुपरहिट फिल्म दिया। जबकि 2010 में पवन सिंह के साथ भइया के साली ओढनिया वाली एवं 2011 में खेसारी संग साजन चले ससुराल अब तक सुपरहिट फिल्म रही है। वर्तमान में वे कई हिस्टोरिकल फिल्म बनाने की फिलहाल प्लानिंग कर रहे है।




