उदयपुर घटना के विरोध में एकजुट हुए हिंदू युवा वाहिनी पदाधिकारी
बेल्थरारोड एसडीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, कन्हैया के हत्यारों को फांसी की मांग

बलियाः राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया हत्याकांड के खिलाफ गुरुवार को हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी एकजुट हुए और बेल्थरारोड तहसील पहुंचकर कन्हैया हत्याकांड के हत्यारों को फांसी देने की मांग की। हिन्दु युवा वाहिनी के जिला संगठन मंत्री संजीत कुमार शर्मा के नेतृत्व एसडीएम राजेश गुप्ता से मुलाकात की। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने हत्यारे को फांसी देने और पीड़ित परिवार को मुआवजा की मांग संबंधित राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। हियुवा पदाधिकारियों ने हत्यारों को संरक्षण और समर्थन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की।

संजीत शर्मा के साथ ज्ञापन देने वालों की रही भीड़
ज्ञापन देने वालो में हिंदू युवा वाहिनी के संगठन मंत्री संजीत कुमार शर्मा, प्रमोद मौर्य, प्रदीप श्रीवास्तव, अशोक कुमार मधुर, चंद्रभूषण गुप्ता, धर्मवीर चैहान, रामदावर निषाद, रामप्रवेश चैहान, पंकज प्रजापति, अवधेश कुमार, कैलाश वर्मा समेत अनेक लोग मौजूद रहे। इस दौरान उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। हत्यारों को फांसी की उठी आवाज

हिंदूवादी नेताओं ने की घटना की घोर निंदा
राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया हत्याकांड के हत्यारों को फांसी देने की आवाज हर तरफ उठने लगी है। हिंदूवादी नेताओं ने घटना की घोर निंदा की है। हिंदू युवा वाहिनी के बलिया जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप श्रीवास्वत ने हिंदूत्व की रक्षा के लिए हिंदू समाज से एकजुटता की अपील की और जेहादी मानसिकता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
भारतीय इतिहास की शर्मनाक घटना
मानवाधिकार सहायता संघ बलिया के अध्यक्ष रमाशंकर यादव आज हिंदूत्व के नाम पर हिंदू युवा वाहिनी के मुहिम में शामिल हुए और हत्यारों के फांसी की मांग की। कहा कि जब तक हिंदू संगठित नहीं होगा तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेगी। यह भारतीय इतिहास की शर्मनाक घटना है।



