बलियाशिक्षा

प्लास्टिक बैग प्रयोग के नुकसान के संदेश संग बनी कलाकृतियां

मिडिल स्कूल में लगी प्रदर्शनी

R News Manch

बलिया: जनपद बलिया के सीयर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत मिडिल स्कूल पर छात्रों द्वारा अपशिष्ट प्लास्टिक से बनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई। जहां प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान, दुष्परिणाम को अच्छे तरीके से समझाया गया।

मिडिल स्कूल में लगी प्रदर्शनी

प्रदर्शनी का अवलोकन राममनोहर गांधी सभासद एवम ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ग्राम बिठुआ के द्वारा किया गया। सभासद नगर पंचायत बेल्थरारोड द्वारा बच्चों के पर्यावरण के प्रति जागरूकता और प्लास्टिक के नुकसान के संदेश को सराहा गया।

अनेक शिक्षक रहे मौजूद

प्रदर्शनी के आयोजन में ब्लॉक संसाधन केंद्र सीयर के एआरपी देवेन्द्र कुमार वर्मा एवं कृष्णा नंद सिंह, राकेश कुमार यादव, जय प्रकाश यादव, दिलीप कुशवाहा, सुनीता देवी, शीलवती देवी, प्रेमलता, श्रीमती गीता, चंद्र प्रताप, राजेश, राजकुमार वर्मा आदि प्रतिभाग किए।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *