खैरा में सरयू किनारे से रात में निकल रहा सफेद बालू का ट्रक
रात में विडियो बना ग्रामिणों ने की डीएम से शिकायत

बलियाः जनपद बलिया के सरयू किनारे से बेल्थरारोड के खैरा घाट पर रात में सफेद बालू का खेल जारी है। यहां सफेद बालू लदा ट्रक धड़ल्ले से निकाला जा रहा है। तुर्तीपार चैराहा और उभांव थाना होते हुए हर दिन दर्जनों की संख्या में ट्रकों को पास कराया जा रहा है।

ग्रामिणों ने दिखाया साहस, रात में पूरे खेल का बनाया विडियो
मंगलवार की रात में ही ग्रामिणों ने सफेद बालू के पूरे खेल का विडियो बनाया और बुधवार को बलिया डीएम से पूरे मामले की शिकायत की। मधुबनी गांव निवासी जगत नारायण दूबे के साथ कई लोगों ने डीएम को लिखित ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग किया है। ग्रामिणों ने आरोप लगाया कि इस पूरे खेल में पुलिस भी डूबकी लगा रही है। मानसून के कारण नदी किनारे से बालू का खनन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। जबकि अवैध तरीके से बालू पट्टाधारक द्वारा नदी किनारे ही भंडारण किया गया है और अवैध तरीके से रात में धड़ल्ले से ट्रक निकाले जा रहे है। जबकि कागज में ककरासो में बालू भंडारण स्थल बनाया गया है। जबकि करोड़ों का बालू पुलिसिया मिलीभगत से रात में खैरा घाट किनारे खादान से उभांव थाना के रास्ते विभिन्न गैर जनपदों में भेजा जा रहा है।

ककरासो में है भंडारण, नदी किनारे अवैध भंडारण से हो रहा खेल
ककरासो के भंडारण स्थल का कार्य सिर्फ कागज में दिखाया जा रहा है। जबकि करोड़ों का बालू पुलिसिया मिलीभगत से रात में खैरा घाट किनारे खादान से उभांव थाना के रास्ते विभिन्न गैर जनपदों में भेजा जा रहा है। पूरे खेल में खनन विभाग और पुलिसिया चुप्पी संदिग्ध बनी हुई है।



