बलिया

सीयर ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह के बाइक तिरंगा जुलूस में शामिल हुए सांसद

55 गांव होते हुए 80 किलोमीटर तक निकाला तिरंगा यात्रा

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के सीयर ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने रविवार को बाइक जुलूस के साथ बेल्थरारोड में 55 गांव होते हुए 80 किलोमीटर तक तिरंगा यात्रा निकाला। जिसमें सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा भी शामिल हुए। जुलूस में हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए गए। तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से बाइक जुलूस के रूप निकाला। जिसे सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लगभग एक किलोमीटर लंबे बाइक तिरंगा जुलूस में क्षेत्र के अधिकांश बीडीसी, प्रधान, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामवासी शामिल रहे।


ब्लाक प्रमुख ने बाबा साहब को किया नमन
तिरंगा बाइक यात्रा ब्लाक परिसर से निकल कर सबसे पहले चैकिया मोड़ पर पहुंचा। यहां ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने विनय सिंह, आनंद सिंह छोटू, दीपक सिंह, राजू सिंह, ध्रुप सिंह, चंदन सिंह, कर्णवीर सिंह, ताबीज, गोरख, लोहा सिंह के साथ संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तिरंगा हाथ में लेकर लोगों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के उद्घोष किए। जिससे पूरा क्षेत्र राष्ट्र प्रेम की भावना से ओतप्रोत हो गया। इसके बाद तिरंगा बाइक यात्रा तीनमुहानी, आखोप, भीमपुरा, चरौवां, मालीपुर होते हुए डीएवी इंटर कालेज परिसर में शहीद स्मारक पर पहुंचकर समाप्त हुआ। जिसमें सैकड़ों लोग बाइक सवार पर तिरंगा के साथ शामिल हुए।


अखोप सेनानी स्थल पर जुटी भीड़
तिरंगा बाइक यात्रा का दूसरा पड़ा अखोप सेनानी स्थल पर रहा। जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुटे। प्रधान प्रवीण कुमार के नेतृत्व में लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। जहां ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने सेनानी स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया और देश की आजादी में प्रमुख योगदान देने वाले अमर वीर सपूतों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया।


इब्राहीमपट्टी से चरौवां शहीद स्मारक पहुंचा बाइक तिरंगा यात्रा
तिरंगा बाइक जुलूस यात्रा बस स्टैंड, मधुबन ढाला, देवेंद्र डिग्री कॉलेज, ससना बहादुरपुर, अखोप, बनकरा, मलेरा सेमरी, भीमपुरा थाना, शाहपुर इब्राहिमपट्टी, सिउरी प्रेमरजा, मोहम्मदपुर उधरन, गौरा, पुरा होते हुए चरौवां शहीद स्मारक स्थल पहुंचा। जहां चरौवां के चार वीर सपूतों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


डीएवी इंटर कालेज परिसर में शहीद स्मारक पर राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन
चरौवां शहीद स्मारक से तिरंगा बाइक जुलूस यात्रा खंदवा, मालीपुर, जमुआव, चैकिया मोड़, तीनमुहानी होते हुए रेलवे चैराहा के रास्ते डीएवी इंटर कॉलेज परिसर में दोपहर बाद पहुंचा। जहां शहीद स्मारक पर पहुंचकर बलिदानियों को नमन करने के बाद राष्ट्रगान हुआ। जिसके बाद तिरंगा बाइक जुलूस यात्रा का समापन किया गया। इस मौके पर डीएवी इंटर कालेज प्रबंधक रितेश जायसवाल, उभांव इंस्पेक्टर अविनाश सिंह, सीयर चैकी इंचार्ज मदन लाल भी मौजूद रहे। जहां राष्ट्रगान के साथ तिरंगा बाइक यात्रा का समापन हुआ। जुलूस में विनय सिंह, आनंद सिंह छोटू, दीपक सिंह, राजू सिंह, ध्रुप सिंह, चंदन सिंह, कर्णवीर सिंह, ताबीज, गोरख, लोहा सिंह, विवेक मिश्रा संतोष, प्रवीण, शाहिद भाई, जितेश सिंह, गब्बर सिंह, शक्ति सिंह, अभिनंदन, ओमप्रकाश सिंह, आयुष सिंह, शुभम, आशीष, संजय यादव समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, बीडीसी, प्रधान तिरंगा के साथ शामिल रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *