उत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

लातपा वृद्ध के लिए महिलाओं ने पुलिस को घेरा, नारेबाजीकर लगाएं गंभीर आरोप

गांव में चल रही अवैध शराब भट्ठी, शराब पीने गया वृद्ध तीन दिन से लापता

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के चैनपुर मठिया गांव में रहस्यमय तरीके से लापता वंशी राम (66) की बरामदगी के लिए महिलाओं ने सोमवार उभांव थाना का घेराव किया और थाना गेट पर प्रदर्शनकर नारेबाजी की। करीब दो घंटे पर थाने पर महिलाएं जमी रही और अवैध शराब कारोबारियों के दबाव में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव में अवैध शराब की भट्ठी संचालक ही घर से बुलाकर वंशी राम को ले गया और तीन दिन से वे लापता है।


इंस्पेक्टर ने दिया भरोसा, हो रही कार्रवाई
उभांव इंस्पेक्टर अविनाश सिंह ने महिलाओं से वार्ता किया और भरोसा दिया कि मामले में वृद्ध के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। साथ ही कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। जिसके बाद महिलाएं वापस लौट गई।


महिलाओं का आरोप, थाने के दीवान के संरक्षण में चल रही अवैध भट्ठी
गांव निवासी सकली देवी, चुन्नू राम, पिंटू कुमार, मुन्ना प्रसाद, अखिलेश, श्याम, लालती देवी, ऊषा देवी, मनसा देवी, लक्ष्मिनिया देवी, सुदेश्वरी देवी समेत अनेक महिलाओं ने संयुक्त रुप से बताया कि वंशी राम को गांव के ही दीपन यादव स्वयं 24 सितंबर की रात को शराब पिलाने के लिए मठिया सरयू किनारे दियारा में ले गए। जिसके बाद अब तक वे घर नहीं लौटे। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उभांव थाना के एक दीवान के संरक्षण में दीपन यादव ही गांव में खुलेआम शराब भट्ठी चलाता है। वह गांव में खुलेआम घुम रहा है। जिससे पुलिस ने अब तक पूछताछ तक नहीं किया है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *