big breakingउत्तरप्रदेशराजनीति

अभामवैस प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने गठित की कमेटी

राजनैतिक प्रकोष्ठ में शामिल हुए मद्धेशिया समाज के दिग्गज

R News Manch

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा यूपी के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने नए प्रदेश कार्यकारिणी कमेटी का गठन कर दिया है। उन्होंने विभिन्न पदों पर पदाधिकारी की घोषणा करते हुए प्रदेश महामंत्री गिरीश चंद्र गुप्ता के अनुमोदन पर छ प्रदेश उपाध्यक्ष, पांच मंत्री, तीन संरक्षक, पांच सलाहकार मंडल, और छ लोगों का राजनैतिक प्रकोष्ठ में उच्चस्तरीय जिम्मेदारी सौंपी है। विशेषकर राजनैतिक प्रकोष्ठ में समाज में सक्रिय और चर्चित निकाय चेयरमैन एवं ब्लाक प्रमुख को शामिल किया गया है। जो समाज के राजनैतिक चेतना को जागृत करेंगे और मद्धेशिया समाज को राजनीतिक ताकत का एहसास कराते हुए राजनीतिक भागीदारी दिलाने की अगुवाई करेंगे।


नए पदाधिकारियों के नामों की हुई घोषणा, आधा दर्जन निकाय चेयरमैन और ब्लाक प्रमुख को मिली जिम्मेदारी
नए गठित कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर जौनपुर के अनिल गुप्ता, भलुवनी देवरिया के मनोज कुमार मद्धेशिया, आजमगढ़ के रतन गुप्ता, कानपुर के रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, कुशीनगर के हरोराम जी, सोनभद्र के मोहन प्रसाद गुप्ता, मंत्री पद पर कुशीनगर के प्रभात कुमार गुप्ता, गोरखपुर के शरद कुमार गुप्ता, प्रयागराज के संजय गुप्ता, लखनऊ के विनोद गुप्ता, मऊ के मयंक मद्धेशिया और प्रदेश आय व्यय निरीक्षक पद पर बलिया के ओमप्रकाश गुप्ता, आजमगढ़ के हरिओम मद्धेशिया, अयोध्या के केशव विगुलर को जिम्मेदारी सौंपा गया है।
संरक्षक मंडल में वाराणसी से बलिया तक की होगी भागीदारी
इसके अलावा संरक्षक के रुप में वाराणसी के रंजीत गुप्ता, बस्ती के अशेाक गुप्ता, सोनभद्र के राजाराम जी और सलाहकार मंडल में देवरिया के उमाशंकर गुप्ता, कुशीनगर के डा. योगेश्वर मद्धेशिया, रसड़ा के मनोज गुप्ता, लखनऊ के रामाकांत जी, वाराणसी के राजेश गुप्ता को शामिल किया गया है।
राजनैतिक प्रकोष्ठ में इनकी होगी अहम जिम्मेदारी
इसके अलावा राजनैतिक प्रकोष्ठ के तहत प्रदेश संयोजक पद पर रुद्रपुर देवरिया के पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद्र मद्धेशिया, प्रदेश सहसंयोजक पद पर मधुबन मऊ के चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया, अमिला मऊ के चेयरमैन प्रतिनिधि अजय गुप्ता, अंबेडकर नगर के चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज कुमार गुप्ता, भटनी देवरिया के पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, कासिमाबाद गाजीपुर के ब्लाक प्रमुख मनोज गुप्ता को शामिल किया गया है।
अधिवक्ता प्रकोष्ठ से ये देखेंगे विधि के मामले
अधिवक्ता प्रकोष्ठ के तहत प्रदेश संयोजक पद पर जौनपुर के अजय गुप्ता, प्रदेश सहसंयोजक पद पर प्रयागराज के विशाल मोहन, मऊ के आशीष गुप्ता को नई और विशेष जिम्मेदारी दी गई है।
प्रबुद्ध प्रकोष्ठ और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का भी गठन
अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा यूपी के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के तहत प्रदेश संयोजक पद पर मऊ के डा. रामगोपाल गुप्ता, कुशीनगर के मायाशंकर निर्गुणायक, लखनऊ के शंभूननाथ जी और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पद पर युसुफपुर मुहम्मदाबाद गाजीपुर के भजन गायक मनोज मद्धेशिया को नई जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश कार्यकारिणी का गठन
अभामवैस यूपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रुप में आजमगढ़ के प्रेमचंद आजमी, बस्ती के हजारी प्रसाद मद्धेशिया, कन्हैया लाल मद्धेशिया, गोरखपुर के त्रियुगी कुमार मद्धेशिया एवं अमित गुप्ता, जौनपुर के महेंद्र कुमार गुप्ता, कानपुर के राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सोनभद्र के अनिल कुमार गुप्ता, फैजाबाद के संजीव कुमार गुप्ता, वाराणसी के दिलीप कुमार गुप्ता एवं सुभाष गुप्ता, मुगलसराय के कृष्ण मोहन गुप्ता, मिर्जापुर के गोपाल प्रसाद गुप्ता को शामिल किया गया है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *