big breakingबलिया

बलिया डीएम ने भूअभिलेख में मृतक घोषित पीड़ित की सुनी फरियाद

मृतक बताकर भूमि अपने नाम करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

R News Manch

बलियाः जिंदा व्यक्ति को मृतक दिखाकर फर्जी तरीके से उसकी जमीन को अपने नाम कराने का मामला सामने आने पर बलिया डीएम सौम्या अग्रवाल ने पीड़ित को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। बैरिया तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर यह मामला सामने आने पर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने मामले में दोषियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कराते हुए एसडीएम बैरिया को जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाने का निर्देश दिया। जिसके बाद आनन फानन में मामले में दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।


बिहार भोजपुर निवासी की बैरिया में स्थित भूमि के भूअभिलेख में हुआ खेल
समाधान दिवस पर बिहार के भोजपुर जिले के कोसीहान (खामगांव) निवासी संतोष कुमार पुत्र अशोक चैधरी ने शिकायत की थी कि बैरिया तहसील के पटखौली परगना के खाता संख्या-3 के आराजी नंबर 20क, 21ख, 24ज, जो इनके पिता अवधेश पुत्र बिंदेश्वरी व शिवकुमार पुत्र बिंदेश्वरी के नाम अंकित है। इन खातों पर भोजपुर जिले के भुसौला दामोदरपुर निवासी शेषनाथ व शंभू नाथ पुत्र त्रिलोकीनाथ व दिनेश पुत्र रामनरेश ने गलत तरीके से अंकित खातेदार अवधेश व शिवकुमार पुत्र बिंदेश्वरी को मृतक दिखा कर अपना नाम अंकित करा लिया है। जबकि अवधेश पुत्र बिंदेश्वरी अभी जीवित है। शिवकुमार के वारिस उनके पुत्र सतीश कुमार व पिंटू कुमार के अलावा उनकी विधवा विमला कुंवर हैं।
डीएम के आदेश पर दोकटी थाना में मुकदमा हुआ दर्ज
यह प्रकरण आते ही जिलाधिकारी ने तत्काल एसडीएम बैरिया को जांच करने कर त्वरित न्याय दिलाने का निर्देश दिया। इसके बाद 6 जुलाई को शिकायतकर्ता संतोष कुमार के शिकायत पर दोकटी थाना में गलत नाम अंकित कराने वाले व्यक्ति शेषनाथ व शंभू नाथ पुत्र त्रिलोकीनाथ व दिनेश पुत्र रामनरेश के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *