बलियाः पिछले 48 घंटे में उभांव और भीमपुरा पुलिस ने अलग -अलग स्थानों से दस-दस लीटर अवैध शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें पुलिस ने संबंधित धाराओं में निरुद्धकर पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। उभांव थाना के एसआई दिनेश शर्मा ने हाहानाला-सोनाडीह मार्ग से 10 लीटर अवैध शराब के साथ त्रिवेणी यादव ग्राम सोनाडीह निवासी को पकड़ लिया। एसआई राघवराम यादव ने पिपरौली बड़ागांव मार्ग पर धर्मवीर चैहान ग्राम कुद्दुपुर रामपुर मऊ निवासी को अवैध शराब के साथ पकड़ा। सीयर चैकी इंचार्ज मदनलाल ने मिश्रौली रोड पर चंदन कुमार कन्नौजिया वार्ड नं 6 निवासी को भी गिरफ्तार किया। हेड कांस्टेबल राकेश यादव ने भी अखोप नहर के पास से संजू ग्राम कुण्डैल निवासी को अवैध शराब के साथ पकड़ लिया। भीमपुरा थाना पुलिस ने बाहर पुलिया के पास से दिलीप कुमार ग्राम सरयांडीहूभगत निवासी और महादेव बार्डर पुलिया के पास से प्रहलाद राजभर ग्रमा गोविंदपुर निवासी को पकड़ा है। सभी के पास से पुलिस ने दस-दस लीटर अवैध शराब बरामद किया है। क्षेत्र में आबकारी विभाग विभाग की बेपरवाही और पुलिसिया लापरवाही के कारण विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है।
Related Articles
Check Also
Close
-
बेल्थरारोड सेंट ज़ेवियर्स स्कूल का शानदार प्रदर्शनApril 16, 2026



