big breakingअन्यउत्तरप्रदेश

सहकारी बैंक के 5 वीं बार अध्यक्ष हुए इंद्र प्रताप सिंह इन्नू

बेल्थरारोड में भी भाजपा का मिला साथ

R News Manch

सहकारी बैंक के 5 वीं बार अध्यक्ष हुए इंद्र प्रताप सिंह इन्नू

बेल्थरारोड में भी भाजपा का मिला साथ

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड (भूमि विकास बैंक) के अध्यक्ष पद के लिए इंद्रप्रताप सिंह इन्नू ने लगातार 5 वीं बार जीत दर्ज की। सीयर ब्लॉक के बीडीओ फैसल आलम की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी रविभूषण सिंह ने गुरुवार को सीयर ब्लॉक पर जीत का उन्हें प्रमाण पत्र दिया। राजनीतिक तनाव के बीच काफी नाटकीय तरीके से जीत दर्ज करते ही इन्नू सिंह के समर्थकों में खुशी व्याप्त हो गई और ब्लॉक से लेकर बैंक तक जमकर मिठाई वितरित किया गया।

इसके ठीक पहले चुनाव अधिकारी के समक्ष भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह ने अचानक अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। जिसके बाद चुनाव अधिकारी ने चुनावी प्रक्रिया पूरी कर जीत का प्रमाण पत्र इंद्र प्रताप सिंह इन्नू को सौंप दिया। चुनाव जीतते ही इंद्र प्रताप सिंह ने 5 वीं बार मिली जीत को भाजपा एवं समर्थकों की जीत बताया। कहा कि सहकारी बैंक का विकास निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज मिश्र भी मौजूद रहें और उन्होंने इन्नू सिंह के जीत को भी बेल्थरारोड में भाजपा का जीत बताया। इस मौके पर राजेंद्र प्रताप सिंह राजन, शैलेश सिंह, टीपी सिंह, भुअर सिंह, राकेश सिंह, आमिर भाई, गुफरान अहमद, राजेश सिंह डिंपू, अविरल प्रताप सिंह, अस्तित्व प्रताप सिंह हर्ष, अभिषेक सिंह भोलू, अविनाश सिंह गोल्डन, मोहित सिंह, आकाश सिंह, प्रतीक, प्रकाश, जीतू, राहुल मद्धेशिया बेचू समेत अनेक लोग मौजूद रहें।


R News Manch

Related Articles