big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

सहकारी बैंक अध्यक्ष के लिए 5 वीं बार इंद्र प्रताप सिंह इन्नू ने किया नामांकन, झोंकी ताकत

भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह ने दो सीधी टक्कर

R News Manch

बेल्थरारोड सहकारी बैंक अध्यक्ष के लिए 5 वीं बार इंद्र प्रताप सिंह इन्नू ने किया नामांकन, झोंकी ताकत 

भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह ने दो सीधी टक्कर

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड (भूमि विकास बैंक) के अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को सीयर ब्लॉक पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह इन्नू ने 5 वीं बार अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। समर्थकों के साथ इन्नू सिंह ने नामांकन किया और जीत की मजबूत दावेदारी की। इसके लिए उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जबकि इनके नामांकन से ठीक पहले भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में राजेंद्र प्रताप सिंह राजन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव अधिकारी के रूप में एडीओ आईएसबी रविभूषण सिंह ने दोपहर एक बैंक तक दो नामांकन पत्र जमा किया।

भाजपा समर्थित प्रत्याशी के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार लड्डू बाबा, बीजेपी चुनाव प्रभारी बच्चा सिंह निखिल सिंह बिट्टू, सुधीर मिश्र पंकज, अमर नाथ सिंह, मुक्तेश्वर सिंह चुन्नू, विश्राम सिंह, गौतम सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहें। 

जबकि 5 वीं बार नामांकन करने वाले निवर्तमान बैंक अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह के साथ बबन यादव, अवनीश सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह मिट्ठू, परमेश सिंह, रुद्रप्रताप यादव, रमाशंकर यादव उर्फ बाउल, झुनझुन यादव, आकाश सिंह, भोलू सिंह, अस्तित्व प्रताप सिंह हर्ष, अविरल प्रताप सिंह, गब्बर सिंह, डंपी सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहें।


R News Manch

Related Articles