big breakingउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिंहा के प्रस्तावक हुए बलिया के जयप्रकाश अंचल

बैरिया से सपा विधायक और बेल्थरारोड के मूल निवासी है जयप्रकाश अंचल

R News Manch

बलियाः देश में राष्ट्रपति चुनाव के तहत भाजपा ने द्रोपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिंहा चुनाव मैदान में है। राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 जून से 29 जून तक चलेगी। 18 जुलाई को चुनाव होगा और 21 जुलाई को देश को नया राष्ट्रपति मिल जाएगा। अब तो यह समय बतायेगा कि इस बार देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति भाजपा के द्रोपदी मुर्मू होती है या विपक्ष के यशवंत सिंहा। हालांकि दोनों तरफ से तैयारी जोरों पर है।


विपक्ष उम्मीदवार यशवंत सिंहा के प्रस्तावक हुए बलिया के अंचल
विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिंहा के लिए प्रस्तावक बलिया जनपद के बैरिया विधायक और बेल्थरारोड के मूल निवासी जयप्रकाश अंचल को बनाया गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस निर्णय पर बलियावासियों खासकर सपाईयों में जबरदस्त खुशी व्याप्त है। जयप्रकाश अंचल बैरिया से दूसरी बार विधायक है। वे भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्ववर्ती योगी सरकार में मंत्री रहे आनंद स्वरुप शुक्ला को हराकर इस बार सदन पहुंचे है। सपा के कद्दावर नेताओं में शुमार जयप्रकाश अंचल के पिता स्व. शारदानंद अंचल तो सपा के संस्थापक सदस्य थे। जो चार बार विधायक और सपा सरकार में तीन बार मंत्री थे। पूर्व मंत्री स्व. शारदानंद अंचल तो सदैव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे।

राष्ट्रपति चुनाव में यूपी की भूमिका अहम, मतों का ऐसे होता है हिसाब
राष्ट्रपति चुनाव में यूपी के सांसद और विधायकों के मत की अहम भूमिका है। देश भर में लोकसभा और विधानसभा सदस्यों के कुल वोट 10,86,431 हैं। इसमें से 14.86 प्रतिशत वोट सिर्फ यूपी के पास हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के 273 विधायकों और 64 सांसदों के मतों के बूते द्रोपदी मुर्मू को यूपी से 1,19,083 मत मिलेंगे। यहां के एक विधायक का मूल्य 208 वोट है। इस हिसाब से 403 में से भाजपा गठबंधन के 273 विधायकों का मत मूल्य 56,784 है जबकि सपा गठबंधन के 125 विधायकों का मत मूल्य 26,000 है। इसी तरह 80 लोकसभा सदस्यों के मतों का मूल्य 56,000 और 31 राज्यसभा सांसदों का मत का मूल्य 21,700 है। इसमें से भाजपा गठबंधन के 64 लोकसभा सदस्य होने के कारण उनका मत मूल्य 44,800 है। भाजपा के 25 राज्यसभा सांसदों का मत मूल्य 17,500 है। इस प्रकार द्रोपदी मुर्मू को यूपी से 1,19,084 मत मिलेंगे। राजग के पास अभी कुल 5,26,420 मत हैं। राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए मुर्मू को 5,39,420 मतों की आवश्यकता होगी। इस चुनाव में बसपा अध्यक्ष मायावती ने अभी अपना राजनीतिक निर्णय का खुलासा नहीं किया है। अगर बसपा अध्यक्ष ने बीजेपी उम्मीदवार का समर्थन किया तो भाजपा का पलरा भारी होना तय है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *