बलिया में सियासी तूफान: सपा सांसद सनातन पाण्डेय ने मंच से मंत्री को फेंकने और अफसरों को जूता मारने की दी धमकी
ट्रेन ठहराव के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न बनाने पर भड़के सांसद, वीडियो हुआ वायरल

बलिया में सियासी तूफान: सपा सांसद सनातन पाण्डेय ने मंच से मंत्री को फेंकने और अफसरों को जूता मारने की दी धमकी
ट्रेन ठहराव के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न बनाने पर भड़के सांसद, वीडियो हुआ वायरल
बलिया: बलिया के फेफना रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव कार्यक्रम को लेकर सियासी घमासान मच गया। मुख्य अतिथि न बनाए जाने से नाराज सपा सांसद सनातन पांडेय ने खुले मंच से यूपी सरकार के मंत्री और अधिकारियों को धमकी दे डाली। सांसद ने कहा, “बुढ़ा जरूर हूं, मगर मन बुढ़ा नहीं… मन करता है मंत्री को मंच से उठाकर फेंक दूं। जो अधिकारी काम नहीं करेगा, वह जूता खाएगा। मुकदमा करना है तो कर दो, मैं झेलने को तैयार हूं।” यह वीडियो शुक्रवार को एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जिसका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल, सपा सांसद की जगह रेलवे के इस कार्यक्रम में आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु को मुख्य अतिथि बनाए जाने से विवाद भड़क गया है। वहीं बीजेपी के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने सफाई देते हुए कहा कि यह महज ट्रेनों के ठहराव का कार्यक्रम था और मंत्री को पत्र मिलने के कारण उन्हें मुख्य अतिथि बनाया गया था। जिसकी शिकायत सांसद ने प्रदेश से लेकर केंद्र तक कर डाली। जिसके कारण बगावती तेवरों की आहट को समझ मंत्री ने खुद ही कार्यक्रम से किनारा कर लिया आर वे यहां नहीं पहुंचे, लेकिन बलिया की राजनीति में बयानबाजी की आग जरूर भड़क गई है।



