big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

रेहान ने फिर लगाई गुहार, समाधान दिवस पर सीडीओ को सौंपा शिकायती पत्र

समाधान दिवस पर 84 में 8 मामलों का हुआ निस्तारण

R News Manch

रेहान ने फिर लगाई गुहार, समाधान दिवस पर सीडीओ को सौंपा शिकायती पत्र

घाट पर शव जलाने का तय हो शुल्क, गोंड समाज के लिए जनजाति का जारी हो प्रमाण पत्र

प्रभारी डीएम के रूप में सीडीओ ने की सुनवाई, पुराने मामलों के पहुंचने पर जताई नाराजगी, 84 में 8 मामलों का हुआ निस्तारण

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील में शनिवार को मुख्य समाधान दिवस पर प्रभारी जिलाधिकारी के रूप में सीडीओ ओजस्वी राज ने आमजन के समस्याओं को सुना और इसके समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के साथ प्रभारी डीएम ने एक एक कर कुल 84 मामलों को सुना। इसमें 8 का निस्तारण भी किया गया। मुबारकपुर निवासी समाजसेवी नंदलाल लोहिया ने तुर्तिपार श्मशान घाट पर शव जलाने के लिए शुल्क निर्धारित करने के लिए शिकायती पत्र दिया। कहा कि शुल्क निर्धारण न होने से जबरन मनमाना शुल्क वसूली को लेकर शोकाकुल परिजनों के साथ घाट पर घंटों तनाव बना रहता है। प्रभारी डीएम ने टीम गठित करने के निर्देश दिए। नगरा ब्लॉक की करीमपुर बिहरा हरपुर निवासी सीनियर सिटीजन जनकिया देवी ने हाथ जोड़कर गुहार लगाया कि साहब हम जिंदा है और उसे वृद्धपेंशन पोर्टल पर मृतक बताकर उसका आवेदन निरस्त कर दिया गया है। जिससे उसका वृद्धपेंशन रुक गया है। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए। खंदवा निवासी अतुल कुमार गोंड एवं गोविंदपुर दुगोली निवासी आलोक कुमार गोंड ने जनजाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। कहा कि जाति प्रमाण पत्र के बिना वह सिपाही भर्ती का आवेदन नहीं कर पा रहा है। पिपरौली बड़ागांव निवासी रेहान अहमद ने दबंगों के कब्जे से भूमि को मुक्त कराने के लिए फिर से गुहार लगाई। कहा कि गांव में दबंग उनके खेत पर जबरन कब्जा कर लिए हैं और बलपूर्वक गेहूं की फसल भी लगा दिया और अब गेहूं काटने तक कब्जा बरकरार रखने का धौंस दे रहे हैं। स्थानीय पुलिस प्रशासन भी उनकी नहीं सुन रही है।
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलामंत्री अहमद रजा ने ग्राम सभा पड़सरा नदौली ताजपुर के पंचायत भवन एवं पंचायत भवन द्वार का पं. दीनदयाल उपाध्याय भवन के नाम से नामाकरण करने के लिए पत्र दिया। जबकि सेमरी प्रधान अवधेश कुमार ने गांव के दबंगों द्वारा पंचायत भवन के रास्ते को रोक देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा अनेक बेदखली, भूमि विवाद, नाली नाबदान एवं भू राजस्व के मामले छाए रहें। इस मौके पर सीएमओ डा. विजय कुमार यादव, एसडीएम शरद चौधरी, रसड़ा सीओ आलोक गुप्ता, तहसीलदार अजीत कुमार सिंह, नायब तहसीलदार रोशन सिंह, सीयर बीडीओ फैसल आलम समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहें।


R News Manch

Related Articles