उत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

बेल्थरारोड तहसील में सांसद निधि से लगे सोलर पैनल का हुआ लोकार्पण

अधिवक्ताओं में खुशी

R News Manch

बलिया: बेल्थरारोड तहसील स्थित तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन भवन पर गुरुवार को सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने अपनी सांसद निधि से स्थापित सोलर पैनल का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की सुविधा और ऊर्जा बचत को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है, जिससे भवन में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

कार्यक्रम में तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष शौकत अली, मंत्री दिनेश राजभर, सत्यप्रकाश उपाध्याय, राशिद कमाल पाशा, सुनील श्रीवास्तव, महेंद्र यादव, दिलरोज अहमद, मुनेश वर्मा, अमरजीत सिंह, सरफराज अहमद, राणा प्रताप सिंह, संजय यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने सांसद के इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।


R News Manch

Related Articles