big breakingइवेंटखेलबलियाशिक्षा

बेल्थरारोड न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में एनुअल स्पोर्ट्स डे की धूम, तैयारियां अंतिम चरण में

21 को हो सकता है आयोजन

R News Manch

बेल्थरारोड न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में एनुअल स्पोर्ट्स डे की धूम, तैयारियां अंतिम चरण में

21 को हो सकता है आयोजन

बलिया: बेल्थरारोड के चर्चित न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी (एनसीपीए) में आयोजित होने वाले भव्य एनुअल स्पोर्ट्स डे सेरेमनी को लेकर विद्यालय परिसर में उत्साह चरम पर है। कार्यक्रम आगामी 21 फरवरी शनिवार को हो सकता है लेकिन अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हो सकी है। छात्र-छात्राएं पूरे जोश और ऊर्जा के साथ मार्च पास्ट, एथलेटिक इवेंट्स और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी में जुटे हैं।
विद्यालय के प्रबंधक सतीश दुबे एवं प्रशासिका मोनिका दुबे की देखरेख में कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। दोनों के मार्गदर्शन में शिक्षकगण और छात्र खिलाड़ी आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
समारोह में आकर्षक मार्च पास्ट, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, स्लो साइकिल रेस, लेमन रेस, फिल द बकेट, कलेक्ट द बॉल, स्पून लेमन रेस सहित कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम को और भव्य बनाएंगी।
अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी में सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।


R News Manch

Related Articles