उत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

तेज रफ्तार पिकअप रुकते ही बड़ा हादसा टला

दुधमुंहे को सीने से चिपकाए गिरी मां

R News Manch

तीनमुहानी पर तेज रफ्तार पिकअप रुकते ही बड़ा हादसा टला: बाइक से दुधमुंहे को सीने से चिपकाए गिरी मां, फटा सिर

 

बलिया: बेल्थरारोड के तीनमुहानी पर शुक्रवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार पिकअप के अचानक ब्रेक लगाकर सड़क पर खड़े हो जाने से पीछे चल रही बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पर सवार 25 वर्षीय हेना अंसारी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। गिरते वक्त महिला अपने पांच माह के दुधमुंहे बच्चे को सीने से चिपकाए रखा, जिससे मासूम बाल-बाल बच गया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों की मदद से आनन-फानन में घायल महिला को सीयर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनके सिर में गंभीर चोट की पुष्टि हुई।

बताया जा रहा है कि हेना अंसारी अपने भाई असगर अंसारी के साथ बेटे की दवा लेकर मायके तुर्तीपार लौट रही थीं। तभी आगे चल रही पिकअप के अचानक रुकने से यह हादसा हो गया। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

तीनमुहानी जैसे व्यस्त चौराहे पर इस तरह की लापरवाही से लोगों में आक्रोश है।


R News Manch

Related Articles