उत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

गुजरात में सड़क हादसे में युवक की मौत

सरयू किनारे हुआ अंतिम संस्कार

R News Manch

गुजरात में सड़क हादसे में युवक की मौत, कुशहा रसीदपुर में शव पहुंचते ही मचा कोहराम, सरयू किनारे हुआ अंतिम संस्कार

बलिया: भीमपुरा थाना क्षेत्र के कुशहा रसीदपुर गांव निवासी 25 वर्षीय मनीष कुमार गोंड की गुजरात में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार को जैसे ही युवक का शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। घर का माहौल गमगीन हो गया और परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। बताया जा रहा है कि मृतक मनीष कुमार गोंड का परिवार काफी गरीब है, वह अपने दो भाइयों में छोटा था और अविवाहित था। वह करीब ढाई वर्ष से गुजरात में रहकर नौकरी कर रहा था। इसी दौरान सड़क दुर्घटना में उनकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। शुक्रवार दोपहर तुर्तीपार घाट पर सरयू नदी के किनारे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण व शुभचिंतक मौजूद रहे। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।


R News Manch

Related Articles