बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील अंतर्गत बांसपार बहोरवा गांव में शिक्षा एक समान मुहिम के पदाधिकारियों ने गरीब बच्चों के बीच कापी कलम का वितरण किया। शिक्षा एक समान मुहिम के संयोजक राधेश्याम यादव ने बच्चों को कापी कलम वितरित करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व और मौलिक अधिकार की जानकारी दी। बच्चों को पढ़ाई के प्रति गंभीर होने और पढ़कर उनके सफल इंसान बनने की कामना की। कापी -कलम पाकर बच्चों में भी जबरदस्त खुशी व्याप्त हो गया। इस दौरान गीतकार अरशद हिन्दुस्तानी, संजय सिंह, राम शरण, उमेश, विनोद यादव समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
Related Articles
Check Also
Close
-
बेल्थरारोड सेंट ज़ेवियर्स स्कूल का शानदार प्रदर्शनApril 16, 2026



