उत्तरप्रदेशधार्मिकबलियालाइफस्टाइल
7 वर्षीय आरिबा ने रखा रोजा, मुल्क की सलामती के लिए की दुआ
अलविदा जुमा को रखा रोजा
7 वर्षीय आरिबा ने रखा रोजा, मुल्क की सलामती के लिए की दुआ
अलविदा जुमा को रखा रोजा





बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगर स्थित उमरगंज मोहल्ला निवासी डा. असगर अली की पौत्री आरिबा 7 वर्ष ने रमजान में रोजा रखा और मुल्क की सलामती एवं आपसी भाईचारा को मजबूत करने की दुआ मांगी। बच्ची के पिता मो. फारूक आजम एवं मां संजीदा परवीन ने बताया कि उनकी पुत्री कक्षा एक की छात्रा है और पहली बार उसने स्वयं ही गुरुवार को रोजा रखा और शुक्रवार को भी अलविदा जुमा की नमाज तक रोजा रखा। शाम में बाकायदा इफ्तार किया। बच्ची की रोजा रखने के के प्रति सहनशक्ति और अल्लाह पर भरोसा आश्चर्यजनक है। जिसकी सभी ने सराहना की। बच्ची के रोजा रखने की जानकारी मिलने पर नगरवासियों ने भी परिजनों को बधाई दी।









