चैत्र रामनवमी से शुरू होगा सोनाडीह मेला, लगने लगा चरखी झूला
6 अप्रैल से 22 तक चलेगा मेला, लगेगी 2 हजार दुकानें
चैत्र रामनवमी से शुरू होगा सोनाडीह मेला, लगने लगा चरखी झूला
6 अप्रैल से 22 तक चलेगा मेला, लगेगी 2 हजार दुकानें





बलिया: जनपद बलिया में बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के विख्यात सोनाडीह मंदिर के पास चैत्र नवरात्र से लगने वाला ऐतिहासिक सोनाडीह मेला आगामी 6 अप्रैल से शुरू होगा। जो आगामी 22 अप्रैल तक चलेगा। चैत्र नवरात्र के रामनवमी से पूर्णिमा तक मेला सबब पर रहता है। मेला के लिए अभी से ही विशाल चरखी, झूला, मौत का कुआं, जादू, ड्रैगन, मैजिक शो, म्यूजियम, ब्रेक डांस समेत अनेक मनोरंजन के स्टाल का टेंट लगने लगा है। जो आकर्षण का केंद्र होगा।
मेला व्यवस्थापक कमेटी सदस्य डॉ. अच्युत प्रताप सिंह उर्फ सन्नी सिंह ने बताया कि मेला व्यवस्थापक कमेटी के अन्य वरिष्ठ सदस्य भानु प्रताप सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ नन्हे सिंह एवं निखिल प्रताप सिंह के सहयोग से इस बार मेला को और भव्य तरीके से संचालित करने की तैयारी है। मेले में इस बार घरेलू सामग्री की छोटी बड़ी 2 हजार से अधिक दुकानों की व्यवस्था की जा रही है। मेला में मेलार्थियों की हर दिन बड़ी भीड़ जुटनी तय है। जिसके सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ पीएसी की विशेष तैनाती की जाती रही है।





