big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलियाराजनीति

बलिया में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बलिया पुलिस पर लगाया जनता को गुमराह करने का आरोप, कहा सरकार बनी तो ऐसे अधिकारी पर होगी कार्रवाई 

पेड़ पर लटकी मिली पूजा चौहान के शव की मिस्ट्री सुलझाने में बलिया एसपी के खुलासे को दी चुनौती 

R News Manch

बलिया में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बलिया पुलिस पर लगाया जनता को गुमराह करने का आरोप, कहा सरकार बनी तो ऐसे अधिकारी पर होगी कार्रवाई 

पेड़ पर लटकी मिली पूजा चौहान के शव की मिस्ट्री सुलझाने में बलिया एसपी के खुलासे को दी चुनौती 

नगरा के चौकीदार परिवार को न्याय दिलाने का दिया भरोसा

बलिया: जनपद बलिया के नगरा के चर्चित पूजा चौहान मर्डर मिस्ट्री को पुलिस द्वारा आत्महत्या बताने के बाद शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी नगरा पहुंचे। उन्होंने मृतका के पिता एवं नगरा थाना के चौकीदार धर्मराज चौहान, मां और बिलखती बहन समेत सभी परिजनों से मुलाकात किया। इस दौरान पीड़ित परिवार फफक फफक कर रो पड़ा। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने परिजनों को ढांढस बंधाया और पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने मामले की हाइकोर्ट के जज द्वारा उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग किया। साथ ही कहा कि मामले में बलिया एसपी द्वारा आत्महत्या बताकर किए गए खुलासे से जनता का पुलिस और वर्तमान सरकार से भरोसा टूट गया है। मृतका के बहन के बाद उन्होंने भी बलिया एसपी को पीछे से हाथ बांधकर आत्महत्या करने की घटना का ट्रायल दिखाने का चैलेंज दिया। साथ ही कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो जनता के साथ अत्याचार करने वाले अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि नगरा थाना के चौकीदार धर्मराज चौहान की पुत्री पूजा चौहान की घर के बाहर पेड़ ले रस्सी के सहारे लटकता हुआ शव मिला था। युवती के हाथ भी पीछे से रस्सी से बंधे थे। बलिया एसपी ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को इसका खुलासा करते हुए युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का दावा किया था। जिसके बाद से ही पुलिस प्रशासन की जमकर फजीहत हो रही है।

कांग्रेस के बाद सपा के नेता भी रविवार को परिवार से मिलेंगे।


R News Manch

Related Articles