11 साल पुराने फर्जी इंदिरा आवास आवंटन मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान, पूर्व सचिव समेत चार के खिलाफ दाखिल किया आरोप पत्र
सूचना के अधिकार के तहत आरटीआई कार्यकर्ता के पहल पर हुआ था खुलासा

11 साल पुराने फर्जी इंदिरा आवास आवंटन मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान, पूर्व सचिव समेत चार के खिलाफ दाखिल किया आरोप पत्र
सूचना के अधिकार के तहत आरटीआई कार्यकर्ता के पहल पर हुआ था खुलासा





बलिया: जनपद बलिया के सीयर ब्लॉक के शाहपुर टिटिहा गांव में विगत 2014 में हुए फर्जी इंदिरा आवास आवंटन के मामले में उभांव थाना पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। जिससे करीब 11 वर्ष पूर्व हुए फर्जी आवास आवंटन का मामला एकबार फिर चर्चा में आ गया है। जिसका खुलासा आरटीआई कार्यकर्ता सिंहासन चौहान ने सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के बाद किया था। बाद में उन्होंने कार्रवाई के लिए धरना प्रदर्शन भी किया था। इसे लेकर 2020 में तत्कालीन बीडीओ गजेन्द्र प्रताप सिंह ने फर्जी आवास आवंटन में 11 लाभार्थियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत उभांव थाना में नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। क्षेत्र के शाहपुर टिटिहा गांव के चर्चित इंदिरा आवास घोटाला में कई फर्जी और मृतकों के नाम भी आवास आवंटन किया गया था। आरोप पत्र के तहत मामले में दो तत्कालीन सचिव नागेन्द्र सिंह (अब सेवानिवृत) और प्रमोद पांडे के साथ तत्कालीन प्रधान पंकज सिंह एवं नीला सिंह को आरोपी बनाया गया है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद ब्लॉक कर्मचारियों एवं गांव में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि ब्लॉक सीयर के शाहपुर टिटिसा गांव में सत्र 2012-13 में इंदिरा आवास के नाम पर तपेसर पुत्र सुभग के नाम आवास आवंटित कर उसका पैसा निकाल लिया गया। जबकि इसकी मौत दस वर्ष पहले हो चुकी थी। इसी तरह कई अन्य मामले भी रहे है।





