एनसीपीए में 95.2% अंक के साथ संगम गुप्ता रही अव्वल
NCPA का बेहतर रहा सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणाम


सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणाम: एनसीपीए में 95.2% अंक के साथ संगम गुप्ता रही अव्वल
बलिया: बेल्थरारोड न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। 95.2% अंक पाकर संगम गुप्ता स्कूल में टॉपर रही। जिस पर प्रबंधक सतीश दुबे एवं प्रशासिका मोनिका दुबे ने खुशी जाहिर करते हुए छात्रों को बधाई दी।विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में तनु मौर्य ने 93%, गौरव ने 92.4%,
अविनाश यादव ने 92% तथा सुहानी सिंह ने 90% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की। स्कूल के सभी 185 परीक्षार्थी 10 वीं बोर्ड में उत्कृष्ट अंक से आस हुए है। छात्रों की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय के अन्य छात्रों का प्रदर्शन भी संतोषजनक रहा। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या पूनम प्रसाद ने अपने संदेश में कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।




