उत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

गुपचुप रजिस्ट्री पर गरमाया माहौल

ई-रजिस्ट्री के विरोध में बेल्थरारोड तहसील में हड़ताल

R News Manch

बलिया: नई ई-रजिस्ट्री व्यवस्था एवं निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को बेल्थरारोड तहसील में दस्तावेज लेखक संघ और स्टांप विक्रेताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। अध्यक्ष कमलेश यादव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए निर्णय वापस लेने की मांग की। हड़ताल के दौरान कुछ रजिस्ट्रियां गुपचुप तरीके से कराए जाने की सूचना पर माहौल गरमा गया। इसे लेकर लेखक संघ के सदस्यों और कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जबकि रजिस्ट्री कराने पहुंचे कुछ लोगों से भी बहस हो गई।
वरिष्ठ लेखकों ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार ई-रजिस्ट्री व्यवस्था और निजीकरण का फैसला वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ दस्तावेज लेखक वीरेंद्र यादव रामपुरी, अनिल कुमार, मुन्नीलाल यादव, तपेश्वर यादव एवं रामअवध यादव ने कहा कि नई ई-रजिस्ट्री व्यवस्था से वर्षों से जुड़े हजारों लोगों के रोजगार पर संकट खड़ा हो गया है।
हड़ताल के चलते तहसील में रजिस्ट्री कार्य प्रभावित रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


R News Manch

Related Articles