big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

गौशाला पर मौजूद दो भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला, पूर्व फौजी समेत दो गंभीर

हमलावर की तलाश में पुलिस की दबिश

R News Manch

गौशाला पर मौजूद दो भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला, पूर्व फौजी समेत दो गंभीर

दोथ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर वारदात, हमलावर की तलाश में पुलिस की दबिश

बलियाउभांव थाना क्षेत्र के दोथ गांव में गुरुवार रात रास्ते के विवाद को लेकर एक मनबढ़ युवक ने गौशाला पर मौजूद दो सहोदर भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अमरेश बहादुर सिंह और मंजेश बहादुर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के पेट में चाकू लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

परिजन दोनों घायलों को तत्काल सीयर सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में बेहतर उपचार के लिए दोनों को मऊ ले जाया गया। घायलों में पूर्व फौजी बताए जा रहे अमरेश बहादुर सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार रात आरोपी सड़क पर खड़ा होकर शोर मचाते हुए गाली-गलौज कर रहा था। इसका विरोध करने पहुंचे दोनों भाइयों पर उसने चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हमलावर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे विवाद की जांच में जुटी है।


R News Manch

Related Articles