उत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

विधायक बनने को देनी होगी डिजिटल प्लेटफार्म पर अग्निपरीक्षा

कोरोनाकाल के कारण चुनाव प्रचार के लिए मिलेगा कम समय

R News Manch

यूपीः 2022 के विधानसभा चुनाव में यूपी में हर दिग्गज नेता को विधायक बनने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म पर अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा। जी हां, इस बार के विधानसभा चुनाव में डिजिटल प्लेटफार्म पर जबरदस्त पकड़ रखने की चुनौती हर किसी को झेलनी होगी क्योंकि कोरोनाकाल के कारण चुनाव प्रचार के लिए इसबार प्रत्याशी को कम ही समय मिल सकेगा। सत्तारुढ़ दल भाजपा, प्रमुख विपक्षी दल सपा, बसपा, कांग्रेस, आप, सुभासपा, एआईएमआईएम समेत अनेक राजनीतिक दल तो पहले से ही डिजिटल प्लेटफार्म पर अपना कब्जा मजबूत करने का रिहर्सल कर चुके है।
डिजिटल जंग से बनेगी बात
कोरोनाकाल में विधायक बनने की हसरत रखने वाले हर नेता को डिजिटल जंग में कूदना ही पड़ेगा। क्योंकि डिजिटल प्लेटफार्म ने आमजनता के हर हाथ तक अपनी पहुंच बना ली है। चर्चा में बने रहने के लिए हर किसी को इस प्लेटफार्म का सहारा लेना ही पड़ेगा।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *