उत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

वर्तमान विधायक का कट गया टिकट और पूर्व विधायक आ रहे फलां दल से!

खुब उड़ रहा अफवाह, चुनावी माहौल में अफवाहों से हिल जा रहे दिग्गज नेता

R News Manch

बलियाः बिल्थरारोड के वर्तमान भाजपा विधायक का पार्टी ने टिकट काट दिया है और सपा के पूर्व विधायक अब फलां दल से प्रत्याशी होंगे। ऐसी तमाम अफवाहों की चर्चा जोरों पर है। हालांकि दिग्गज नेता और प्रबल दावेदार इन अफवाहों का लगातार खंडन कर रहे है और इसे विरोधियों की साजिश बता रहे है। हालांकि राजनीति में किसी भी तरह के परिस्थिति से पूरी तरह से इंकार तो नहीं किया जा सकता। यहां किंतु परंतु और हर अटकलों की चर्चा तो होती ही रहती है।


अपनों से ही परेशान है वर्तमान और पूर्व विधायक
बिल्थरारोड सुरक्षित सीट के वर्तमान भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया और सपा के पूर्व विधायक गोरख पासवान अपने दलीय नेताओं से ही परेशान है। स्पष्ट रुप से कोई भी नेता कुछ भी कहने से कतरा रहे है लेकिन दलों में व्याप्त गुटबाजी और दिग्गजों के अलग-अलग खेमेबंदी का खामियाजा भुगतने का भय तो इन्हें खुब सता ही रहा है। जनता भी दलीय निर्णय होने पर ही चुनावी स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद जता रही है और फिलहाल जनता शांत है। क्षेत्रीय कार्यकर्ता भी पार्टी का निर्णय सर्वोपरी बता रहे है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *