उत्तरप्रदेशबलिया

जानिये कौन है भाजपा नेता सतीश राव अंजय

बिल्थरारोड विधानसभा सीट से कर रहे दावेदारी

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बिल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का युवा चेहरा, जो अपने जिंदगी के चार दशक में दो दशक का जीवन भाजपा के छत के नीचे ही बीता चुका है। जिनका नाम है सतीश राव अंजय। दलित परिवार में जन्में सतीश राव अंजय की उम्र महज 42 वर्ष। बिल्थरारोड नगर के वार्ड सं. तीन नवकापुरा के मूल निवासी सतीश को कई बार बसपा से आफर भी आया किंतु वे मानो अपना जीवन भाजपा के लिए न्योछावर करने का प्रण ले चुके थे।

सन 2001 से 2017 तक विभिन्न चुनाव में भाजपा के लिए तन मन धन से खुब पसीना भी बहाया। फिलहाल वे अपने गृह विधानसभा सीट बिल्थरारोड सुरक्षित से भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे है।
सतीश वर्तमान में भाजपा के जिला प्रतिनिधि और निधि समर्पण अभियार बिल्थरारोड के सह अभियान प्रमुख है। वे 2019 में सेक्टर चुनाव अधिकारी, जिला मंत्री, 2011 में भाजयुमो नगर अध्यक्ष भी रह चुके है। 2004 में एबीवीपी लखनऊ विश्वविद्यालय के सदस्य के रुप में छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहे है। 2006 में एमएसडब्ल्यू पूरा करने के बाद 2008 में सोशल वर्क के तहत एमफिल की पढ़ाई भी पूरी कर लिया। अब वे पूर्ण रुप से भाजपा के राजनीति में सक्रिय है। इनके पिता बलिराम राव भी क्षेत्रीय राजनीति के चर्चित चेहरे रहे है। वे बसपा के जिलाध्यक्ष भी थे और अंत समय में आप पार्टी में भी सक्रिय रहे। जिनका कोरोनाकाल में निधन हो गया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *