क्राइमबलिया

लग्जरी गाड़ी का चक्का चोर गिरोह हुआ सक्रिय

स्कार्पियों का चारों चक्का खोल ले गए चोर

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया में अब लग्जरी गाड़ियों का चक्का चोर गिरोह सक्रिय है। चक्का चोरी का अजीबोगरीब घटना सामने आया है। उभांव थाना के जमुआंव गांव में गुरुवार की देर रात घर के बाहर खड़े स्कार्पियों का चारों चक्का चोर खोल ले गए। चोरों ने स्कार्पियों को ईंट के सहारे खड़ा कर दिया और चारों चक्का लेकर फरार हो गए। जिससे शुक्रवार की सुबह गांव में हड़कंप मच गया। घटना की लिखित सूचना उभांव थाना पुलिस को दे दी गई है। स्कार्पियों सं. यूपी 81 बीए 2829 को लेकर चालक हरिकेश देर रात किसी मांगलिक कार्यक्रम से वापस आया और गांव में जयराम प्रसाद के घर के बाहर खड़ा कर अपने कमरे में सो गया। शुक्रवार की सुबह जब चालक की नींद टूटी तो स्कार्पियों का चक्का गायब देख अवाक हो गया। घटना की तत्काल सूचना स्कार्पियो मालिक संजय कुमार भारती चैकिया मोड़ निवासी को दी गई। जिसके बाद घटना की लिखित सूचना देकर वाहन स्वामी ने उभांव पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *