अन्यउत्तरप्रदेशक्राइमगाजीपुरबलिया

बलिया में बर्निंग कार से बची गाजीपुर के पांच युवकों की जान

चचयां के पास कार पलटते ही लगी आग, धूंधूंकर जली कार

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया में तेज रफ्तार एक कार अचानक पलट गई और बर्निंग कार में तब्दील हो गई। जिस पर सवार गाजीपुर के पांच युवकों की जान भगवान भरोसे ही बच सकी। बलिया के नगरा-भीमपुरा मार्ग पर चचयां गांव के पास शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और तेज आवाज के साथ कार में आग लग गया। संयोग ठीक रहा कि आग लगने से ठीक पहले ही कार में सवार सभी पांच लोगों को आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकाल लिया गया। हालांकि सभी सवार लोगों को चोटें आई है।


गाजीपुर निवासी पांचों सवार हुए जख्मी, आग में झुलसने से बचे
घायलों में आतिश कुमार सिंह 25, झब्बर सिंह 30, पीयूष 24, अतुल सिंह 20 एवं जय सिंह 22 वर्ष सभी गाजीपुर जिले के बरेसर निवासी है। जो बर्निंग कार की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नगरा अस्पताल से जिला अस्पताल ले जाया गया। कार सवार सभी युवक मऊ जनपद के हलधरपुर थाना के बेलौझा गांव के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आएं थे। सूचना मिलते ही नगरा थानाध्यक्ष संजय सरोज भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया। बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *