big breakingअन्यउत्तरप्रदेशराजनीतिलखनऊवाराणसी
2022 में भाजपा, सपा गठबंधन, बसपा और कांग्रेस ने झोंकी ताकत
यूपी में सपा गठबंधन दे रही टक्कर और बसपा की चाल भी दमदार

यूपीः 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव पर पूरे देश की नजर है। जहां भाजपा के वर्तमान योगी सरकार को पटखनी देने के लिए सपा गठबंधन, बसपा और कांग्रेस सभी ने पूरी ताकत झोंक दी है। यूपी में जहां प्रमुख विपक्षी दल सपा अपने गठबंधन के साथियों के साथ अधिकांश सीटों पर भाजपा को सीधे टक्कर दे रही है। वहीं पूर्वांचल समेत अधिकांश क्षेत्रों में बसपा की चाल भी दमदार दिखने लगी है। सपा गठबंधन के प्रत्याशियों को पूर्वांचल में अनेक सीटों पर बसपा की चुनौती भारी पड़ती नजर आ रही है। कांग्रेस प्रदेश के कुछ सीटों को छोड़ इस बार भी कोई खास करिश्मा करती फिलहाल नहीं दिख रही। वहीं भाजपा प्रदेश में चैतरफा घिरी हुई है। अधिकांश सीटों पर भाजपा को सीधी टक्कर मिल रही है तो पूर्वांचल के कुछ सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई के आसार बन रहे है।



