क्राइमबलिया

उभांव पुलिस ने चाकूबाजी के आरोपी को दबोचा

अभियुक्त के पास से चाकू भी हुआ बरामद

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के डंबर बाबा परती के पास से मंगलवार को उभांव थाना पुलिस ने चाकूबाजी के आरोपी अमित उर्फ प्रहदाल राजभर को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने एक चाकू भी बरामद किया है। नरही गांव में हुए चाकूबाजी मामले में गिरफ्तार आरोपी की जानकारी देते हुए उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डंबर बाबा परती के पास से जानलेवा हमले के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अमित उर्फ प्रहलाद ग्राम समसुद्दीनपुर का मूल निवासी है जो अपने ननिहाल ग्राम नरही में ही रहता था और घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध चाकू भी बरामद किया है। जिसे मंगलवार को संबंधित धाराओं में निरुद्धकर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार करने वालों में एसआई राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल कन्हैया यादव व महेंद्र यादव शामिल थे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *