बिहार

मनोज सिंह के निधन से पत्रकारिता जगत की अपूर्णनीय क्षतिः विजय आनंद

मुंगेर के वरिष्ठ पत्रकार मनोज सिंह के आकस्मिक निधन से कलमकारों में शोक

R News Manch

मुंगेर (बिहार)ः मुंगेर जिले के खड़गपुर प्रखंड के परसन्डो निवासी वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार सिंह का अचानक हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से कलमकारों के बीच गहरी शोक की लहर दौड़ गई। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने थोड़ी देर के लिए अपनी कलम को रोककर उनके आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किए। वरिष्ठ पत्रकार के बारे में जानकारी देते हुए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक सह राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरो चीफ विजय आनंद व इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमंडल अध्यक्ष डॉ. शशिकांत सुमन, वरिष्ठ पत्रकार डा. सुरेश पंडित संयुक्त रूप से कहा कि जिले के जाने-माने पत्रकार की श्रेणी में मनोज बाबू का नाम लिया जाता था। एक दुर्घटना में उनके हाथ पांव कट जाने के बावजूद पत्रकारिता को जिंदा रखते हुए जो ख्याति पत्रकारिता जगत में हासिल किए वह आज के कलमकारों के लिए किसी नजीर से कम नहीं है।

इन पत्रकारों ने भी किया नमन
वरिष्ठ पत्रकार के आकस्मिक निधन पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बिहार के प्रदेश महासचिव केएम राज, मनीष कुमार, जिला अध्यक्ष सैफ अली, धन्नामल, गौरव मिश्रा, राजेश ठाकुर, पुनीत सिंह, निरंजन कुमार, मोहम्मद इम्तियाज आलम, हैदर अली, प्रिंस दिलखुश, पूजा पाण्डेय, धर्मेंद्र सिंह, विजय गुप्ता, दीपक, अमन राज, विकास राज, पुष्कर राज, प्रवीण कुमार, योग चैतन्य, सुमित कुमार सिंह, कंचन शर्मा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *